बक्सर खबर। डुमरांव – बिक्रमगंज पथ पर सुबह दस बजे के लगभग पिकअप चालक ने 7 वर्ष की बच्ची को कुचल दिया। दुर्घटना लंगटू महादेव मंदिर के पास हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार छोटी कुमारी पुत्री नीरज यादव वार्ड संख्या 23 की रहने वाली थी। घटना स्थल के पास ही उसका घर है। संभवतः खेलने के दौरान व सड़क पर आ गई थी। तेज गति से जा रहा है पिकअप चालक ने उसे कुचल दिया।
मौके पर ही मासूम बच्ची की मौत हो गई। चालक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने इसके विरुद्ध डुमरांव- बिक्रमगंज पथ को जाम कर दिया। मौके पर डुमराव सीओ विजय कुमार और थानेदार ने पहुंचकर लोगों को समझाया। उचित मुआवजे की बात पर प्रशासन ने अपनी सहमति दी तब जाकर जाम समाप्त हुआ।



































































































