क्या पुलिस से तंग आकर की आत्महत्या, गंगा सेतु से कूदे सर्वजीत सिंह

0
2640

बक्सर खबर। आज बुधवार की सुबह गंगा सेतु से अधेड़ सर्वजीत सिंह ने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि दृश्य किसी ने देखा नहीं। लेकिन उनके सुसाइड नोट से स्पष्ट होता है। गंगा सेतु पर एक जगह उनके चप्पल मिले हैं। जिसके नीचे सुसाइड नोट दबा हुआ था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गंगा सेतु को जाम कर प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया सुबह 6:00 बजे से ही हम लोग पुलिस और प्रशासन को बार-बार फोन कर रहे हैं लेकिन कोई मदद उपलब्ध नहीं कराई गई। सुबह 9:00 बजे के लगभग जब वीर कुंवर सिंह सेतु जाम हो गया। वहां सदर सीओ पहुंचे, लोगों से बातचीत कर किसी तरह जाम को समाप्त कराया।

पुलिस से परेशान थे सर्वजीत
बक्सर खबर । गोलंबर से सटे केनरा बैंक की शाखा के पास सर्वजीत सिंह का घर है। कुछ दिनों पहले वे अपने परिवार को छोड़कर अचानक गायब हो गए थे। हाल ही में वापस लौटे तो पता चला उनके खिलाफ औद्योगिक थाने की पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज कर रखा है। गोलंबर के पास हुए किसी उपद्रव के कारण उन्हें अभियुक्त बनाया गया था। उसी मामले में जमानत टूट गई थी। जिसको लेकर वह काफी परेशान चल रहे थे। रात को सब के साथ घर पर ही सो रहे थे। सुबह वहां से अचानक निकल गए। घर वाले कमरे में अंदर गए तो वहां एक सुसाइड नोट पड़ा था। जिस पर लिखा था मैं अपनी गलतियों को लेकर काफी परेशान हूं। मैं गंगा ब्रिज आ रहा हूं और वही से कूदकर अपनी जान दे दूंगा। घरवालों ने जब वह सुसाइड नोट पढ़ा तो सीधे गंगा ब्रिज भागे। लेकिन, वहां उनके हाथ सिर्फ चप्पल और उसके नीचे दबा सुसाइड नोट ही मिला। परेशान परिवार वालों ने प्रशासन को फोन कर मदद की गुहार लगाई। एसडीओ ने सीओ को फोन किया तो सीओ ने सीआई को फोन कर दिया। अधिकारी एक दूसरे को फोन करते रहे और इधर जनता का आक्रोश बढ़ता गया। फिलहाल खबर लिखे जाते समय जाम समाप्त हो गया है। लेकिन अभी तक शव का पता नहीं चला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here