दीवार गिरने से महिला की मौत

0
432

बक्सर खबर। खाना बनाते समय घर की दीवार गिर पड़ी। जिसके नीचे दबने से मंजू देवी(55) की मौत हो गई। घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के उड़ियानगंज गांव की है। सूचना के अनुसार गुरुवार की शाम यह महिला घर में खाना बना रही थी। उसी वक्त अचानक मिट्टी की दीवार गिर पड़ी। सुकर नट की पत्नी उसकी जद में आ गई। इस वजह से उसकी मौत हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस गरीब परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here