बक्सर खबर। समाज में अच्छे लोगों की कमी नहीं है। आपको इस तस्वीर में जो युवा दिख रहे हैं। वे नेक दिल हैं और गरीब लोगों की मदद करने निकले हैं। इन्होंने एक योजना बनाई है। अगर शहर में कहीं भी कोई व्यक्ति ठंड से परेशान हो तो वे उसे कंबल उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए आप पाठक उन्हें फोन कर सूचना दे सकते हैं।
इस टीम में राकेश राय, विवेक सिंह, विजय प्रधान, भगवान शर्मा, बबलू उपाध्याय, पिंटू राय आदि शामिल हैं। इन युवकों ने अपने नंबर जारी किए हैं। जिन पर कोई भी व्यक्ति मदद के लिए फोन कर सकता है। इनके नंबर हैं इन नंबरों पर शाम 5 बजे से रात्रि आठ बजे तक सूचना दी जा सकती है। अगर आप पाठकों को कहीं कोई व्यक्ति ठंड में परेशान दिखे। तो अवश्य सूचना दें। बक्सर यूथ एसोसिएशन वैसे लोगों की जरुर मदद करेगा।
8340546592,
8292118866, 7870900068,
6299411286,
8349576126


































































































