बक्सर खबर। गंगा जलस्तर स्थिर हो गया है। पानी में कुछ खास कमी नहीं आई है। अभी भी जलस्तर चेतावनी सीमा के उपर बना हुआ है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता अमरेन्द्र कुमार ने कहा रविवार की शाम 59.36 देखा गया। पिछले एक सप्ताह से जलस्तर कम नहीं हो रहा। आज दो दिन से इसमें स्थिरता देखी जा रही है। इसकी क्या वजह है।
इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सोन में भी पर्याप्त पानी छूटा है। आरा और पटना के पास दबाव बढऩे से यहां जलस्तर कम नहीं हो रहा है। इस बीच केन्द्रीय जल आयोग के आंकड़े बता रहे हैं कि इलाहाबाद में पिछले तीन दिनों से पानी कम हो रहा था। वह एक बार फिर बढऩे लगा है। अर्थात बक्सर में एक बार फिर जलस्तर बढऩे की संभावना है। इस लिए सभी को चौकन्ना रहने की जरुरत है।


































































































