भरभराकर गिरी छत की शटरिंग, दबने से युवक की मौत

0
2851

बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के चुरामनपुर गांव में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। निर्माणाधीन घर में काम कर रहा किशन यादव(35) पुत्र नाटा यादव शटरिंग गिरने से दब गया। घटना के कुछ देर बाद आस-पास के लोगों को इसकी भनक लगी। गांव वालों ने उसे बाहर निकाला। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित शिवरात्रि अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि किशन विदेश में रहकर लौटा था। यहां घर बन रहा था। जिसकी शटरिंग गिर जाने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here