मैं पहले बिहारी हूं, उसके बाद अटल, आज फिर याद दिला गए …

0
1880

बक्सर खबर। हवाई अड्डा में सभा हो रही थी। अटल जी मंच से भाषण दे रहे थे। मैं बिहारी पहले हूं, अटल बाद में, ऐसा उन्होंने कहा। पत्रकारिता जीवन में उनको सुनने का दो बार मौका मिला। दोनों ही बार बक्सर में। अब वे हमारे बीच नहीं रहे। जब नहीं रहने की खबर मिली तो मन में यह खयाल आया। अब उनसे मिलना न हो सकेगा। लेकिन, आज बक्सर आने के क्रम उनके कलश के दर्शन हुए। कलश के साथ भाजपा की श्रद्धांजलि यात्रा राजपुर जा रही थी। उनकी अस्थियों में कितना आकर्षण था, जो देख रहा था। खड़ा हो कुछ समय तक निहार रहा था। महामानव शायद ऐसे ही होते होंगे। जिन्हें पूरे देश का प्यार मिलता होगा।

उनकी कलश यात्रा शाम होने से पहले जिला मुख्यालय पहुंची। यहां पहले से नाव की व्यवस्था थी। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था। स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे एवं जिले के अन्य नेता सुबह से ही इस कारवां में शामिल थे। सब मोटर बोट पर सवार हुए। गंगा के मध्य में पहुंच अटल जी का अस्थि कलश मां की गोद में सौंप दिया गया। यह नजारा देखने के लिए अनेक लोग एकत्र हुए थे। रामरेखाघाट का पूरा इलाका लोगों से भरा पड़ा था। ओम जी जैसे युवा नेता अमर रहें अमर रहें के नारे लगा रहे थे। अस्थि विसर्जन के बाद गंगा आरती का आयोजन हुआ। कपिन्द्र किशोर के प्रयास से इसका सफल आयोजन हुआ। विस्तृत खबर नीचे
राजाराम बाबा बने साक्षी
बक्सर खबर। अटल को श्रद्धांजलि देने अनेक लोग पहुंचे। जिनमें सीता राम विवाह आश्रम के संत राजाराम बाबा भी शामिल थे। उनके ही मार्ग दर्शन में वैदिक विधान से कार्य संपन्न हुआ। अश्विनी चौबे, डा. सुखदा पांडेय, पटना से आए अन्य नेता, भाजपा के परशुराम चतुर्वेदी, ओम प्रकाश भुवन, प्रदीप दुबे, शंभु नाथ पांडेय, विश्वनाथ राम, अध्यक्ष राणा प्रताप, सत्येन्द्र कुंवर जैसे युवा कार्यकर्ता आगे-आगे चल रहे थे। प्रखंड से लेकर गांव तक के अनेक युवा कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे। लेकिन, हम किन-किन का नाम गिनाए।

कलश के साथ श्रद्धांजलि यात्रा में स्वास्थ्य मंत्री समेत जिले के अन्य नेता

सुरक्षा का जिम्मा रहा एसडीओ और डीएसपी के जिम्मे
बक्सर खबर। ऐतिहासिक रामरेखाघाट पर शुक्रवार को अटल जी का अस्थि कलश पहुंचा। वहां तक मार्ग पर आवागमन बहाल रहे इसके लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। सदर एसडीओ के के उपाध्याय व सदर डीएसपी सतीश कुमार वहां नजर आए। इन लोगों के साथ बड़ी संख्या में रंगरुट भी तैनात थे। जो सुरक्षा का जिम्मा सम्भाल रहे थे।

गंगा आरती का नजारा

गंगा आरती का हुआ भव्य आयोजन
बक्सर खबर। अस्थि कलश विसर्जन के उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने रामरेखा घाट पर खड़े होकर मां की आराधना की। श्री गंगा आरती सेवा ट्रस्ट बक्सर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नियमित पुजारियों द्वारा आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पत्रकार व संस्था के सक्रिय संयोजक कपिन्द्र किशोर ने बताया हमने भारत रत्न को याद करने के निमित आयोजन किया था। अनेक लोग शामिल हुए। जिन्होंने सदी के महान नेता के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। मौके पर युवा नेता प्रकाश पांडेय, श्रवण तिवारी, ओमजी समेत बड़ी संख्या समाजसेवी व राजनीतिक दलों के सदस्य मौजूद थे।
कलश के साथ श्रद्धांजलि यात्रा में स्वास्थ्य मंत्री समेत जिले के अन्य नेता
सुरक्षा का जिम्मा संभालते एसडीओ व डीएसपी
गंगा आरती का नजारा
नारे लगाते युवा नेता

नारे लगाते युवा नेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here