पहचानी नहीं जा सकी, हत्या कर फेंकी गई किशोरी की लाश

0
2525

बक्सर खबर। इटाढ़ी थाना के बघेलवा गांव के समीप कंचन नदी से शुक्रवार को किशोरी की लाश बरामद की गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया। तफ्तीश में पता चला कि किशोरी की हत्या की गई है। उसके गले पर गहरे निशान थे। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद लाश को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। लेकिन, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार पांच दिन पहले बिझौरा गांव के एक किशोरी लापता है। उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। लेकिन, उनके अनुसार यह लाश उनकी बेटी की नहीं है।

ऐसी स्थिति में जिले के सभी थानों से संपर्क किया गया है। औद्योगिक थाना क्षेत्र से भी एक किशोरी लापता है। लेकिन सूचना के अनुसार वह अपने प्रेमी के साथ भागी है। इन संभावनाओं के बीच यह पता नहीं लग पाया है। यह लाश किसकी है और यहां कहां से आई। पूछने पर इटाढ़ी पुलिस ने कहा उसकी उम्र लगभग 16-17 वर्ष के लगभग प्रतीत हो रही है। उसने सफेद टी शर्ट और ब्लू रंग की सलवार पहना हुआ है। आस-पास के अनेक लोगों से संपर्क किया गया। लेकिन, कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here