परिवार ही बना चार बच्चों की मां का दुश्मन

0
739

बक्सर खबर। चार बच्चों की मां थाने में बैठकर अपनी पीड़ा सूना रही है। उसके सामने विकट स्थिति है। क्योंकि दोषी कोई और नहीं उसका अपना पति है। मुन्नी देवी पत्नी विश्व केतु साकिन नया बाजार वार्ड नंबर सात की शिकायत पुलिस ने सूनी जरुर पर मामला सोमवार की शाम तक दर्ज नहीं हुआ था। पीडि़ता ने बताया उसके पति, ससुर काली वर्मा, देवर सोनू वर्मा व सास ने जिना दूभर कर दिया है। उसके साथ रविवार को मारपीट की गई।

बातचीत के क्रम में उसने बताया शादी के बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया गया था। ब्रह्मपुर के गायघाट की रहने वाले मुन्नी के पिता का नाम राजेन्द्र सोनार है। वर्ष 2007 में शादी हुई। उसे इतना प्रताडि़त किया गया कि 2008 में ही मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन, न्यायालय के समझ पति ने समझौता कर लिया। मुन्नी ससुराल में रहने लगी। इस दस वर्ष के दौरान वह दो पुत्र व दो पुत्रियों की मां बनी। सारे दुख सहती रही। लेकिन अब तो पूरा परिवार ही उसे बर्बाद करने पर लगा है। वे चाहते ही नहीं मुन्नी घर में रहे। इस वजह से एकबार फिर उसने पुलिस के समक्ष अपनी फरियाद रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here