गिरफ्तारी या अपहरण, हलकान हैं परिजन व ग्रामीण

0
617

बक्सर खबरः बाइक चोरी के आरोप में यूपी पुलिस ने दो को पकड़ा है। जिसमें एक की गिरफ्तारी सिमरी थाना के रामपुर मठिया बाजार से हुई। सूत्रों के अनुसार गुरूवार की शाम सिविल ड्रेस पहुंची पुलिस ने चकनी गांव के पंकज प्रसाद पिता ललन प्रसाद को पकड़ा। वहीं दुसरी गिरफ्तारी पंकज के वयान पर पंकज यादव फेफना से हुई। यह कार्रवाई इस अंदाज में हुई की कोई समझ नहीं पाया। यह अपहरण था या पुलिस की कार्रवाई। सिमरी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी हमें नहीं है।

खरीदार बनकर आई थी पुलिस
बक्सर : रामपुर मठिया के लोगों की मानें तो बोलेरो से पांच की संख्या में लोग आए थे। एक आदमी वर्दी में था बाकी सिविल ड्रेस में थे। रामपुर मठिया बाजार में उतर कर पंकज प्रसाद से बाइक के बारे में पूछताछ कर रहे थे। अचानक वर्दी वाला आदमी गाड़ी से बाहर निकला उसे पकड़ कर बोलेरो में बैठा लिया। दो लोग उसकी बाइक लेकर चलते बने। वहीं दूसरे  युवक के परिजनों के अनुसार पंकज सिंह यादव किसी काम से बलियां गए हुए थे। अचानक उसे फोन आया। पुलिस ने लोकेशन पूछा तो उसने बताया कि वह फेफना में है। पुलिस ने वहीं रूकने को कहा। पंकज को फेफना पुलिस पकड़ लिया। फेफना थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में एसटीएफ ने कार्रवाई की है। स्थानीय पुलिस की कोई भूमिका नहीं है।
शुक्रवार की शाम आने वाला था छेका
बक्सर : परिवारिक सूत्रों के अनुसार पंकज सिंह यादव पिता कलिका यादव का शादी तय हो चुकी थी। शुक्रवार शाम को ही छेका आने वाला था। परन्तु पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के कारण रस्म  टल गई।

कहते है पिता व एसपी
बक्सर :पंकज प्रसाद पिता ललन प्रसाद कहते है कि मैं शुक्रवार को कोर्ट गया था। वहां से एक वकिल के साथ नगर थाना गया। जहां दरोगा जी ने बताया कि एसटीएफ ले गई है। एक-दो दिन में बक्सर आ जायेगा। एसपी राकेश कुमार कहते है यूपी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सूचना उन्हें नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here