बक्सर खबरः कोहरे का फायदा उठा कर बीती रात एक चोर घर में दाखिल हो गया। उसके साथ-साथ उसका दुर्भाग्य भी अंदर दाखिल हो गया। जैसे ही नीचे आंगन में कुदा। सामने एक कमरे का दरवाजा खोल महिला आ गयी। दोनों की नजरे चार हुयी। बरबस महिला के मुंह से चिख निकल पडी। घर के लोग दौडे तो आगन में अजनबी को देखा। लगे दे दनादन मारने। न महिला काे कुछ बताने का मौका मिला न चोर काे भागने का। जब उसकी सेवा हो गयी तो लोगों ने पूछा। पता चला कि वह तो चोर है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पी.सी. कालेज इलाके की है। गुरूवार देर रात 11: 00 बजे रामाशंकर सिंह के घर में चोरी नियत से कुदा। जिसके बाद परिजनों ने जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। उसे गिरफ्तार कर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के बाद थाने गया। प्रभारी थानाध्यक्ष रविकांत ने पुष्टि करते हुये कहा आरोपी की पहचान असाम राज्य के चापर जिला निवासी कमरूल पिता मुस्तफा के रूप में हुयी। इसके दो-चार साथी और है। जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है।
































































































Kya chutiyapa hai bc ???