बक्सर खबर : सभी पाठकों को बक्सर खबर की तरफ बधाई। बधाई होली की, बिहार दिवस की और हमारे लिए खास 18 हजार पाठकों का प्यार पाने की। हमारी टीम सभी पाठकों को धन्यवाद देती है। आज न्यूज वेबसाइट बक्सर खबर के पाठकों की संख्या 10,628 है। फेसबुक पर हमारे रीडर की संख्या 8,000 को पार कर गयी है। इस तरह हमने 18 हजार पाठकों के लक्ष्य को छू लिया है। गुगल एनालटिक के अनुसार साइट पर प्रति सप्ताह खबर पढऩे वालों की संख्या 77,492 हैं। वहीं एफबी पर साप्ताहिक पाठकों की संख्या 27,610, इनको एक साथ जोड़े तो बक्सर खबर पर पहुंचकर खबरों पढऩे वालों की कुल संख्या 1,05,102 है। इतने साप्ताहिक पाठक किसी भी मीडिया हाउस के पास इस जिले में नहीं हैं। चाहे मामला प्रिंट मीडिया को या इलेक्ट्रानिक मीडिया का।

अब बक्सर खबर का एप भी उपलब्ध है गुगल प्ले पर
बक्सर : इस वर्ष हमने मोबाइल युजर पाठकों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। एनड्रायड के लिए हमने बक्सर खबर का एप गुगल प्ले स्टोर में अपलोड कराया है। जहां से पाठक सीधे एप अपने मोबाइल में डाउन लोड कर सकते हैं।

































































































बहुत-बहुत बधाइ एवं धन्यवाद, बेबाकी से सही व सटिक खबर पाठको तक पहुचाने के लिये