इकतीस हजार छात्र देंगे मैट्रिक की परीक्षा

0
497

बक्सर खबर : मैट्रिक की परीक्षा शुक्रवार से प्रारंभ हो रही है। इसे दो पालियों में संपन्न कराया जाएगा। प्रशासनिक सूचना के अनुसार जिले में इसके लिए 27 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें 31 हजार 280 छात्र शामिल होंगे। 11 मार्च से प्रारंभ होकर 18 मार्च तक चलेगी। इसे सुचारु रुप से चलाने के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय में 15 तथा डुमरांव में 12 केन्द्र बने हैं।

मिलेगा सवा तीन घंटे का समय
बक्सर : परीक्षा की पाली वैसे तो तीन घंटे की होती है। पर दोनों पालियों में 15 मिनट का अतिरिक्त समय उत्तर पुस्तिका को भरने एवं प्रश्नपत्र पढऩे के लिए दिया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अनुसार प्रथम पाली सुबह 9:30 से प्रारंभ होकर 12:45 में समाप्त होगी। द्वितीय पाली 2 बजे प्रारंभ होगी। इसका अंतिम समय 5:15 होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here