बक्सर खबर : दुल्हपुर की तरफ से बक्सर आ रही बस दोपहर के वक्त दुर्घटना का शिकार हो गयी। मझरियां पडरी मार्ग पर हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक गिरजाशंकर उपाध्याय (36) औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरियां गांव के रहने वाले हैं। जो साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। उनका पोस्टमार्टम पुलिस की देखरेख में कराया जा रहा है। सूचना के अनुसार सवारी बस गडऩी गांव के पास पलटी है। जहां पास में ही बिजुलिया बाबा का स्थान है। अचानक हुई दुर्घटना में चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पर वह चाट में पलट गयी। सूचना मिल रही है कि एक अन्य व्यक्ति घायल भी है।
अनाथ हो बच्ची
बक्सर : मझरियां गांव निवासी गिरजाशंकर उपाध्याय की पत्नी का देहांत भी कुछ माह पहले हुआ था। उनकी तीन साल की इकलौती बेटी है। इस बीच पिता की भी मौत हो जाने से वह अनाथ हो गयी है। कुछ पाठकों ने यह भी सूचना दी है कि उपाध्याय मझरियां के हैं। फिलहाल वे अहिरौली में ही रहते थे। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव वहीं भेजा गया है।































































































