एक-तिहाई छात्रों ने 80% से अधिक अंक लाकर लहराया सफलता का परचम बक्सर खबर। शहर के फाउंडेशन स्कूल ने इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा, जबकि सभी 185 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। खास बात यह रही कि कुल 67 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जो कुल परीक्षार्थियों का लगभग एक-तिहाई है। विद्यालय की छात्रा आराध्या कुमारी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में शत-प्रतिशत अंक तथा विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में 99 प्रतिशत अंक लाकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं नव्या ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नव्या ने हिंदी विषय में सर्वाधिक 98 अंक हासिल किए। अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में कार्तिक 95.6%, करण सिंह 94.6%, अर्चना कुमारी 94.4%, मोहित प्रसाद 94.4%, खुशबू टुडू 94.2%, श्री सिंह 93.8%, संदीप कुमार 93.8%, दिव्या कुमारी 93.4%, ईशान कुमार 92.4%, राधा किशन 92.2%, साक्षी कुमारी 92%, प्रतिभा कुमारी 91.8%, आदित्य राज 90.8%, रिया कुमारी 90.6%, काजल कुमारी 90.4%, सुप्रिया कुमारी 90.4% एवं आशुतोष कुमार 90.4% शामिल हैं।
विद्यालय के प्राचार्य मनोज त्रिगुण ने बताया कि इस वर्ष का औसत परिणाम 73.85 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.45 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। प्राचार्य ने यह भी जानकारी दी कि सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 के लिए दो परीक्षा प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत असंतुष्ट विद्यार्थी संबंधित विषय में पुनः परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, फाउंडेशन स्कूल लगातार जिले को उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थी, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, अनुशासित एनसीसी कैडेट्स और नवाचार के क्षेत्र में उभरते प्रतिभावान छात्र प्रदान करता रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में एसके दुबे, अनिल ओझा, रामायण राय, बीरेंद्र प्रधान, सरोज सिंह, मीना श्रीवास्तव, अमित, चंदन, अजय तिवारी, राजेश पंडित सहित अन्य मौजूद रहे।




























































































