‌इस वर्ष मिले 105 मरीज, लगातार बढ़ रही है एड्स रोगियों की संख्या

0
389

विश्व एड्स दिवस पर विशेष, पिछले पांच वर्ष से लगातार बढ़ोत्तरी
बक्सर खबर।(1 दिसम्बर): आज विश्व एड्स दिवस है। आप सभी पाठक जानते ही हैं। जागरुकता ही बचाव का माध्यम है। क्योंकि इस रोग से निपटने की कारगर दवाएं पूरे विश्व में नहीं हैं। बावजूद इसके पूरे विश्व में इसके रोगियों की संख्या बढ़ रही है। हम बात अपने जिले की करें तो पिछले पांच वर्ष में लगातार उनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। इस वर्ष मार्च से नवम्बर तक कुल 105 लोगों में एस आई वी पॉजिटिव के लक्षण पाए गए हैं। वैसे यह आंकड़े सरकारी हैं।

अर्थात ऐसे बहुत से मरीज होंगे। जिनकी पहचान किसी निजी अथवा शहर से बाहर के अस्पतालों में हुई होगी। उनका आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है। अगर उसकी जानकारी होती तो। इस आंकड़े में और वृदि्ध संभव है। ऐसे में यह जरुरी हो जाता हैं कि सभी लोग सावधानी बरतें। यह रोग नशीली दवाओं के प्रयोग से, असुरक्षित यौवन संबंध, दूषित रक्त चढ़ाने अथवा एड्स के मरीज से संपर्क में आने के कारण होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here