‌‌‌ राजपुर में रिता प्रमुख व धनवरती बनी उप प्रमुख

0
436

बक्सर खबर : राजपुर प्रखंड प्रमुख के पद पर हेठुआ पंचायत की बीडीसी सदस्य रिता देवी निर्वाचित हुई हैं। सोमवार को हुए चुनाव में रिता को 18 मत मिले। उन्हें चुनौती दे रही दुल्फा की मंजू देवी को 5 मत मिले। 26 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। इनमें से 3 मत अवैध हो गए। उप प्रमुख धरवरती देवी को 18 मत मिले। दोपहर बाद हुए शपथ ग्रहण समारोह में एसडीओ गौतम कुमार ने पूरी प्रक्रिया संपन्न करायी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here