‌‌‌आश्रम में चोरी, एक हिरासत में, पुजारी घायल

0
985

बक्सर खबर : राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर चना गांव के पास स्थित सदाफल देव आश्रम में बीती रात चोरी की घटना हुई। रात ढ़ाई बजे के लगभग अंदर दाखिल हुए तीन चोरों ने लंबा हाथ मारना चाहा। पर आश्रम के पुजारी जग गए, हो हल्ला मचा। वे भाग खड़े हुए, इनमें से एक ने पुजारी पर ईट से हमला कर दिया। जिसकी वजह से उनके सर में बहुत ही गंभीर चोट आयी है। उपचार के लिए उन्हें सदर में दाखिल किया गया है। दो चोर भागने में सफल रहे पर एक को किसानों ने पकड़ लिया। उसका नाम शंकर कुमार है। उसे पकड़ लोगों ने जमकर धुना। उसने अपने अन्य दो साथियों का नाम शेखर कुमार सोनपुर, व टूनटून सेठ मनेर बताया है। ग्रामीणों की सूचना पर वहां पहुंची नया भोजपुर की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शंकर भी मनेर का रहने वाला हैं। पुलिस ने बताया कि पुजारी मुक्तिनाथ पाठक कृष्णाब्रह्म थाना के अरियांव गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल उनका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here