स्वच्छता संदेश के साथ खत्म हुआ पतंग उत्सव

0
296

बक्सर खबर : स्वच्छता के संदेश के साथ शनिवार को जेल घाट के पास आयोजित पतंग उत्सव समाप्त हो गया। दस बजे तय कार्यक्रम के अनुसार लोगों का यहां आना प्रारंभ हुआ। सांसद अश्विनी चौबे ने उदघाटन किया। बच्चियों के बीच बाली-बाली प्रतियोगिता हुई। जिसमें उनका उत्साह बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी रमण कुमार ने भी हाथ आजमाया।

रेत पर बनी स्वच्छता की आकृति

स्वच्छता का संदेश देती नजर आयी आकृति
बक्सर : स्वच्छता का संदेश देने के लिए जिलाधिकारी रमण कुमार ने इस उत्सव में कई इंतजाम करा रखा था। सोहनी पट्टी के कलाकारों ने रेत की आकृति बना शौचालय का उपयोग और गंदगी फैलाने वाले को दर्शाया था। जिसे लोगों ने बहुत सराहा।

कुश्ती प्रतियोगिता का नजारा

कुश्ती व रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बक्सर : जिला प्रशासन ने पतंग उत्सव को आनंद दायक बनाने के लिए बहुत से इंतजाम किए थे। एक तरफ कुश्ती प्रतियोगिता हो रही थी। दूसरी तरफ रंगारंग कार्यक्रम हुआ। जिसमें इंडीयन आइडीयल व सारेगामा के कलाकार आए थे। बच्चों के लिए कीड जोन बनाया गया था। जगह-जगह खाने-पीने के स्टाल भी लगाए गए थे। देर शाम गंगा आरती के साथ यह उत्सव समाप्त हुआ।

खेल में हाथ आजमाते डीएम रमण कुमार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here