संपति का लोभ – बड़े ने छोटे भाई को छूरे से गोदा

0
1080

बक्‍सर खबर (7जून): संपति का विवाद अक्‍सर रिश्‍ते में दरार पैदा कर देता है। मंगलवार की सुबह दस बजे के लगभग स्‍टेशन से सटे इस्‍माइलपुर में ऐसी ही लोम हर्षक घटना हुई। बड़े भाई हरेकृष्‍ण राम ने अपने अनुज गोपाल प्रसाद राम(40)  को बेहरमी से मार दिया। घायल गोपाल को सदर अस्‍पताल ले जाया गया। जहां डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्‍नी सुनिता देवी (30) व पुत्र विकास कुमार भी घायल हैं। उनका उपचार सदर अस्‍पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई सरकारी नौकरी करते हैं। बड़ा भाई हरेकृष्‍ण आरा जिला के पिरो थाना अंतर्गत जमुआंव में पंचायत शिक्षक है। वह पिछले डेढ़ साल से अपनी पत्‍नी व बेटी के साथ वहीं रहता था। मंगलवार की सुबह वह अपने घ्‍ार स्‍माइलपुर आया। उसके कमरे में छोटे भाई गोपाल प्रसाद ने ताला जड़ रखा था। गोपाल आरा में रेलवे सुपरवाइजर की नौकरी करता था। इन दोनों में कहा सुनी शुरु हुई। उसने जवाब दिया आपका यहां कोई हिस्‍सा नहीं है। बस क्‍या था मामला मारपीट तक पहुंच गया। क्रोध में पागल बड़े भाई ने छूरा निकाला और गोपाल को गोदना शुरु किया। उसे बचाने गयी पत्‍नी सुनिता देवी पर भी उसने कुछ वार किए। जिससे वह भी घायल हो गयी। अपनी आंखों के सामने पिता की हत्‍या होता देख सातवीं में पढ़ने वाला विकास भी डंडा लेकर दौड़ा। पर वह भी अपने पिता को बचा नहीं सका। वहां पहुंची पुलिस ने हरेकृष्‍ण को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पत्‍नी सरोज देवी और बेटी पुष्‍पा को भी मारपीट में चोट आयी थी। वे भी उपचार के लिए सदर अस्‍पताल पहुंची थी। उन्‍हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here