शौचालय बनवाने वालों को मिले 6 करोड़ 11 लाख

0
1971

बक्सर खबर : जिले में स्वच्छता संग्राम के दौरान प्रथम फेज में जिन लोगों ने शौचालय का निर्माण कराया है। उनके खाते में कल से रुपये पहुंचना शुरु हो जाएगा। क्योंकि जिलाधिकारी ने संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत कुल 6 करोड़ 11 लाख 64 हजार रुपये की राशि लाभुकों के लिए आवंटित कर दी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची में बताया गया है। जिले के कुल 5097 परिवार के बीच यह राशि वितरित होगी। ग्यारह प्रखंड़ों के 58 पंचायतों में जीन लोगों ने शौचालय बनाया है। उनके बीच इसका वितरण होगा। डीएम रमण कुमार ने बताया यह राशि उनको दी गई है। जिनका वार्ड पूर्ण रुप से शौच मुक्त हो गया है। प्रथम फेज में उनको राशि दी गई है। जो एपीएल अथवा बीपीएल सूची में शामिल हैं। इन दोनों में जिनका नाम नहीं है। उन्हें द्वितीय किश्त में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लेकिन इसका हकदार वही होगा। जिसने मानक के अनुरुप शौचालय बनवाया है। उसका उपयोग कर रहा है। पहले उसने शौचालय निर्माण योजना का लाभ नहीं लिया हो। तभी वह इसका हकदार होगा।

नंबर वन है बक्सर , सबसे पीछे है इटाढ़ी
बक्सर : प्रशासन ने जिले के जीन 11 प्रखंड़ों में शौचालय निर्माण की सूची जारी की है। उसमें सबसे उपर बक्सर प्रखंड का नाम है। यहां की कुल 11 पंचायतों में 2194 परिवार ने शौचालय का निर्माण कराया है। दूसरे नंबर पर केसठ प्रखंड है। महज तीन पंचायतों वाले क्षेत्र में 730 परिवारों ने शौचालय का निर्माण कराया है। तीसरे नंबर पर है चौसा प्रखंड। यहां की 10 पंचायतों में कुल 623 परिवारों ने शौचालय निर्माण पूर्ण करा लिया है। औसत के आधार पर चर्चा करें तो सबसे बुरा हाल इटाढ़ी प्रखंड का है। यहां की तीन पंचायतों में महज 22 लोगों का शौचालय पूर्ण हो पाया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here