डिहरी हत्या कांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
2031

बक्सर खबरः हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी राजपुर थाना क्षेत्र देवलमोड़ से बुधवार दोपहर हुई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि चार माह पूर्व डिहरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मुन्ना प्रजापति की हत्या का आरोपी श्याम विहारी प्रसाद को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष के अनुसार गुप्त सूचना की मिली की देवलमोड़ के आस-पास देखा गया है। इनके पुलिस ने जाल विछाया और गिरफ्तारी करने में सफलता मिली। इस मामले में तीन लोग नामजद थे। जिसमें दो को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here