डुमरांव, इटाढ़ी और राजपुर में बैठकें, युवाओं से बिहार बदलाव में भागीदारी की अपील बक्सर खबर। जन सुराज पार्टी ने चलें प्रखंड की ओर कार्यक्रम के तहत जिले में संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को डुमरांव प्रखंड के कोरान सराय, इटाढ़ी और राजपुर प्रखंड में अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि पार्टी गांव स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है। युवाओं की भागीदारी से ही बिहार में बदलाव संभव है। डुमरांव प्रखंड के कोरान सराय में गर्जन पासवान और मनोज राम के दरवाजे पर बैठक हुई। वहीं इटाढ़ी प्रखंड में संजय सिंह तथा राजपुर प्रखंड में अभिषेक राय के यहां कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि जन सुराज गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रही है।
कार्यक्रम में राजपुर के पूर्व प्रत्याशी धनंजय पासवान, युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, महिला अध्यक्ष आशा देवी, रिंकी उपाध्याय, विष्णु दत्त तिवारी, डॉ. जयशंकर सिंह, नजीर खान, दीपक सिंह, चितरंजन राम, भोला, पिंटू खरवार, मंटू सिंह, राजा कुशवाहा और बबलू सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर, गुरुवार को जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ केसठ निवासी स्वर्गीय सीआरपीएफ इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बजरंगी मिश्रा ने कहा कि देश सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त करना पूरे जिले और देश के लिए गर्व की बात है।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में धनंजय पासवान, आशा देवी, अजित सम्राट, नजीर खान, विजय पाठक, विष्णु देव तिवारी, धनंजय आर्य और अरुण मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

































































































