वृंदावन से बक्सर पहुंची भारतीय गौ दर्शन यात्रा का भव्य स्वागत

0
1090

बक्सर खबरः बुधवार को गौ सेवक स्वामी दत्तशरणानन्द जी महाराज के नेतृत्व में भारतीय गौ ज्योति दर्शन यात्रा बक्सर पहुँची। गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं गौ हत्या बंद करने हेतु जनचेतना के उद्देश्य से यात्रा वृंदावन से प्रारंभ हुई थी। जिसे बक्सर पहुँचने नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया गया।

उसके बाद यात्रा नई बाजार श्री सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम पहुँची। जहाँ महंत श्री राजाराम शरण जी ने यात्रा में शामिल संतो का स्वागत व गौ ज्योति का पूजन अर्चन किया गया। यात्रा आये संतो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुरभित महायज्ञ व गौमाता का पूजन अर्चन किया गया। महायज्ञ में यजमान के रूप में राजेन्द्र पाण्डेय, अजय पाण्डेय, संतोष पोद्दार, एन.के.पाण्डेय ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here