विश्व सांस्कृतिक महोत्सव दिल्ली में

0
580

बक्सर खबर : आने वाली ग्यारह तारीख इतिहास रचने जा रही है। दिल्ली में इस तिथि को विश्व सांस्कृतिक महोत्सव प्रारंभ होगा। आर्ट आफ लिविंग संस्था के पैतीस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में यह आयोजन हो रहा है। 11 से 13 मार्च तक ज्ञान, गान और ध्यान के साथ नृत्य के विहंगम कार्यक्रम होंगे। जिसमें शामिल होने के लिए विश्व के 155 देशों से लोग आ रहे हैं। दिल्ली मयूर बिहार में संपन्न होने विशाल आयोजन में 35 लाख लोग शामिल होंगे, ऐसा अनुमान है। यह ऐतिहासिक ही नहीं वल्र्ड रिकार्ड बनाने वाले होगा। भारत वर्ष के लिए गौरव प्रदान करने वाले मुख्य समारोह का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। 13 को समापन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी करेंगे। इस पल का साक्षी बनने के लिए जिले के लोग, धर्मानुरागी व संत महात्मा भी पहुंच रहे हैं। इसकी जानकारी जिला इकाई के दीपक पांडेय ने बक्सर खबर को दी। पांडेय ने आग्रह किया कि जो लोग इसमें शामिल होना चाहते हैं। वे दस तारीख को ही दिल्ली के लिए रवाना हों। आयोजन सभी धर्मों व हर वर्ग के लिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here