विशेश्वर ओझा का हत्यारोपी कोलकत्ता से गिरफ्तार

0
579

बक्सर खबर : भाजपा नेता विशेश्वर ओझा का हत्यारा हरेश मिश्रा कोलकत्ता से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरा एसपी क्षत्रनील सिंह ने इसकी जानकारी दी। मंगलवार को इसे यहां की कोर्ट में पेश किया जाएगा। दो फरवरी 16 को विशेश्वर ओझा की हत्या कर दी गयी थी। जिसमें हरेश मिश्रा और उसका भाई ब्रजेश मिश्रा दोनों नामजद हुए थे। घटना के अन्य अभियुक्त पकड़ लिए गए, कुछ ने समर्पण कर दिया। यह दोनों भाई फरार थे। बकौल एसपी इसे कोलकत्ता पुलिस के सहयोग से दबोचा गया। हावड़ा जिले के उत्तरी पाढ़ा रोड में रिसड़ा कस्बे में यह अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। इस बीच फोन पर कुछ लोगों से संपर्क साधा। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। मोबाइल लोकेशन के आधार पर इस तक छापामार दल पहुंच गया। रविवार की रात इसे वहां दबोच लिया गया। हरेश का चरित्र पूर्व से आपराधिक रहा है। शाहपुर थाना के करनामेपुर निवासी शिवाजीत मिश्रा का यह पुत्र है। हत्या के बाद यह मामला खुलकर सामने आया था कि इसकी नजदीकी शाहपुर विधायक मंटू तिवारी से हैं। लेकिन, राजनीतिक कारणों से विधायक मंटू तिवारी से पुलिस ने दूरी बनायी रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here