वंदेमातरम की धून पर ब्रह्मपुर भ्रमण पर रही तिरंगा यात्रा

0
677

‌‌‌बक्सर खबर : भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा मंगलवार को ब्रह्मपुर विधानसभा से प्रारंभ हुई। वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे के साथ ब्रह्मपुर चौक से प्रारंभ हुई यात्रा पूरे दिन इसी विधानसभा में रही। इसमें सांसद अश्विनी चौबे, भाजपा के यहां से प्रत्याशी रहे विवेक ठाकुर ने इसका नेतृत्व किया। यात्रा कृष्णाब्रह्म, नया भोजपुर, कठार, डुमरी, खरहाटांड, चक्की, सैहार, नियाजीपुर होते सिमरी पहुंची। जहां इसका भव्य समापन हुआ। सैकड़ों की तादात में युवा व पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इसकी जानकारी भाजपा नेता शंभुनाथ पांडेय ने बक्सर खबर को दी। पार्टी सूत्रों के अनुसार बुधवार को यह यात्रा डुमरांव विधानसभा, गुरुवार को बक्सर विधानसभा एवं शुक्रवार को राजपुर विधानसभा के भ्रमण पर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here