लोहिया स्वच्छता को मिला झांकी का प्रथम पुरस्कार

0
572

बक्सर खबर : गणतंत्र दिवस के मौके पर किला मैदान में सरकारी संगठनों ने झांकी निकाली। इस क्रम में खुले में शौच नहीं करने की सीख देने वाली झांकी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। जिसे लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत प्रदर्शित किया गया। इसका समायोजन गामीण विकास अभिकरण द्वारा किया गया था। दूसरा पुरस्कार परिवहन विभाग को मिला। जिसने हेलमेट व ट्रिपल लोडिंग से बचने की राह सुझाई। तीसरा पुरस्कार जीविका को मिला। जिसने स्वाव लंबन के लिए प्रेरित किया। कुल नौ झांकियां निकली। इसमें सामाजिक संगठन की भागीदारी नहीं हुई। इन सभी को नगर भवन में पुरस्कार प्रदान किया गया।

द्वितीय पुरस्कार पाने वाली परिवहन विभाग की झांकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here