राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में जुटा राजद

0
1408

बक्सर खबर : राष्ट्रीय जनता दल कमजोर नहीं हुआ। बिहार में उसकी राजनीतिक हैसियत सबसे बड़ी है। यह राज्य का बहुमत साबित करता है। इसका एहसास विरोधियों को कराने के लिए राजद नई रणनीति में जुटा है। अगस्त की 28 तारीख इसके लिए तय हुई है। रैली को सफल बनाने की तैयारी में जिले के सभी राजनीतिक कार्यकर्ता जुट गए हैं। मंगलवार को समाहरणालय रोड में पार्टी की बैठक संपन्न हुई।

एमएलसी राधा चरण सेठ, विधायक शंभु यादव, पूर्व मंत्री छेदी राम ने सबका उत्साह बढ़ाया। बैठक की अध्यक्षता शेषनाथ यादव जिलाध्यक्ष ने तथा संचालन विनोद यादव ने किया। पप्पु यादव, लाल बाबु गुप्ता, भरत यादव, बबलु यादव, बच्चा यादव, बृजबिहारी, धर्मराज, सुमेश्वर समेत कई कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here