पंचायत में चलेगी सरकार, हमें दो माल खजाने का अधिकार

0
1152

बक्सर खबर : जिले के मुखिया सजग हो गए हैं। वे पंचायत के विकास में किसी तरह का व्यवधान नहीं चाहते। सारी योजनाओं के संचालन का दायित्व पंचायतों को दिया जाए। आंगनबाड़ी के चयन, राशन दुकान का नियंत्रण, समेत कई मांगों की सूची लिए प्रशासन के समक्ष उपस्थित हुआ। समाहरणालय के समक्ष धरना चला। प्रदेश संघ के आह्वान पर जुटे मुखिया एक जुट दिखे। उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा हमारे अधिकार की कटौती हो रही है। हमें हमारे अधिकार मिले। हमारी सुरक्षा का प्रबंध हो, मुखिया को सुरक्षा के लिए आम्र्स लाइसेंस दिया जाए।

इन मांगों का उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघ के अध्यक्ष नथुनी सिंह उर्फ मार्कण्डेय सिंह ने की। संचालन पूर्व मुखिया बृजकिशोर उपाध्याय ने किया। विरेन्द्र राय, विनोद कुमार, उमाशंकर राम, धनजी यादव, अजगर यादव, फारुख खां, धनंजय यादव, अरविंद कुमार, शैलेन्द्र सिंह, बसंत पांडेय, पंकज कुमार, बचन सिंह, अजय साह, संध्या देवी, जायसा देवी, रामाशंकर सिंह, केशव राम, विद्याभूषण, संदीप कुमार, रविशंकर चौबे, अमित राय, ललन रजक, सत्येन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here