मुखिया के वित्तीय अधिकार पर लगी रोक

0
3869

बक्सर खबर : वित्तीय अनियमितता के मामले में फंसी पंचायत मुखिया के वित्तीय अधिकार पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। कार्रवाई की इस जद में डुमरी पंचायत मुखिया आभा देवी आई हैं। उनके खिलाफ बीडीओ ने आदेश जारी कर पंचायत सचिव व मुखिया को सूचित कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व से पंचायत मुखिया पर जांच चल रही है।

इस मामले में मामला उच्च न्यायालय पहुंचा हुआ है। सूखा राहत घोटाले में फंसी मुखिया के वित्तीय अधिकार पर पहले भी रोक लग चुकी है। यह दूसरा मौका है। जब पुलिस ने यह रिपोर्ट की। मुखिया जांच में व्यवधान पैदा कर रही हैं। उनके वित्तीय अधिकार पर रोक लगाया जाना चाहिए। यह देखते हुए बीडीओ ने इस आदेश के पत्र जारी किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here