मृत चालक की हुई पहचान, राजापुर में मचा कोहराम

0
8758

बक्सर खबरः शुक्रवार शाम छह बजे जैसे ही राजापुर में बृज विहारी यादव के घर फोन घंटी बजी। दूसरी तरफ से जो अवाज आई, सून कर पूरे परिवार में सन्नाटा छा गया। जब घर वालों को पता चला तो कोहराम मच गया। क्योंकि वह खबर दिल दहला देने वाली थी। ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। पता चला है वह आपका पुत्र है। बृद्ध पिता आस-पास के लोगों को लेकर भोजपुर ओपी भागे। कहीं यह खबर झूठी तो नहीं है। परन्तु जैसे ही थाने पहुंचे जवान बेटे का शव देख दहाड़ मार गिर पड़े। मौजूद लोगों के आंखो से अश्रु की धारा निकल पड़ी। क्योंकि जिस ट्रैक्टर चालक का शव अभी तक अनजान था। उसकी पहचान रामदास राय ओपी क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित बंगाली डेरा निवासी राजू यादव उर्फ कतरू यादव(25) पिता बृज बिहारी यादव के रूप में हुई। मौजूद लोगों के अनुसार राजू चालक नहीं मिस्त्री था। भोजपुर में ट्रैक्टर गैरेज पर काम करता था। गराज पर बनने आई ट्रैक्टर की जांच के लिए वह निकला था। तभी यह हादसा हाे गया।

जब बृज बिहारी ने अपनी दुखभरी दास्ता बताई तो वहां खडे लोग व पुलिस वाले भी जैसे रो पडे। क्योंकि पांच पुत्रों में राजू अंतिम बचा था। आज उसने भी अपने मांता-पिता का साथ छोड दिया। यादव के अनुसार वह पूरी तरह लूट चुका है। उसे पांच पुत्र थे। जिसमें तीन बाल्या काल में ही बीमारी का शिकार हो चल बसे। बचे दो पुत्र जिसमें पांच साल पहले बड़े पुत्र अनिल यादव की मौत मध्य प्रदेश में सड़क हादसे में हो गई। राजू घर का आखिरी चिंराग था, या कहें बुढ़ापे की उम्मीद। आज वह भी चला गया। इतना ही राजू की शादी महज एक साल पूर्व सिमरी थाना के पड़री गांव में हुई। उसे दो माह की बेटी है। जहां इस घटना के बाद बाप आखों से आसूं नही रूक रहे है। मां बेसुध पड़ी है। पत्नी की चीख से पूरे डेरा में कोहराम मचा हुआ है।  भोजपुर ओपी प्रभारी कुणाल ने पुलिस ने कागजी कर्रवाई करते हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को सूनने वाले भी स्तब्ध हैं। वाह से किस्मत ऐसा भी होता है किसी के साथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here