मिठाई बांट मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

0
380

बक्सर खबर : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का सत्तरवा जन्मदिन शुक्रवार को मनाया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर दलित बस्ती के बच्चों के बीच मिठाई बांट अपने अध्यक्ष को याद किया गया। जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा कि माननीय अध्यक्ष त्याग की मूर्ति हैं। अपनी पार्टी और कांग्रेस के लिए जो कार्य किया है। वह वीरले ही करते हैं। दशकों से उनका स्नेह और कुशल नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं को मिल रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने बच्चों को मिठाई खिला उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, अनिरुद्ध पांडेय, राहुल आनंद प्रदेश संगठन सचिव, बजरंगी मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, राजरमण पांडेय, दीपक अग्निहोत्री, जमाल अली, मृत्युंजय राय, ब्रजेश पाठक, निशांत कुमार, राहुल तिवारी, अनुराग राज त्रिवेदी, रोहित उपाध्याय, अंशु कुमार तिवारी व रमेश राय आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here