मालगुजारी बढऩे के विरुद्ध लोजस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

0
436

बक्सर खबर : बिहार सरकार किसानों पर जुल्म ढ़ा रही है। मालगुजारी टैक्टस को बढ़ाकर पांच गुंना कर दिया गया है। इसके लिए लोक जन संग्राम दल ने भूख हड़ताल करने का निश्चय किया। लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके विरोध में रविवार को राजगढ़ चौक पर लोजस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया। इसका नेतृत्व कर रहे नेता मनोज कुमार ने कहा। जो किसान देश के लिए अन्न उपजाते हैं। सरकार उन्हीं का दोहन कर रही है। हमारे साथ हर सरकारें गलत व्यवहार करती हैं।

यूपी में जिस तरह योग सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया। अगर बिहार सरकार चाहती तो उसी तरह हमारा कर्ज माफ कर सकती थी। लेकिन यहां तो उल्टे टैक्स लादा जा रहा है। इसके विरुद्ध आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह बातें लोजस नेताओं ने कहीं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रबिन्द्र सिंह, दुर्गेश उपाध्याय, मनोज सिंह, संजय सिंह, विकास शुक्ला, नंदलाल प्रजापति, अजय ओझा, राधेश्याम प्रसाद, गोपाल प्रसाद, दीपक, जितेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह, चन्द्रमा चौधरी, श्रीकृष्ण चौधरी आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here