मां ने लगाया बेटों पर पिता की हत्या का आरोप

0
615

बक्सर खबरः मां ने बेटों पर पति के हत्या का आरेाप लगाया है। मामला धनसोई थाना क्षेत्र के कैथहरकलां गांव का है। जहां प्यारो देवी ने अपने पति मोहन सिंह(70) की हत्या का आरोप अपने बेटों पर लगाया है। पांचों बेटों ने मिल कर उनको जहर दे दिया है। जिससे उनकी मौत रविवार देर रात हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जमीनी विवाद का है। मृतक मोहन सिंह की दो शादी थी। पहली पत्नी प्यारो देवी दुसरी पत्नी बनी उनकी भाभी जो भाई के मौत के बाद शादी कर ली थी। पीड़िता से दो बच्चे और सौतन से पांच बेटें है। मोहन सिंह उन्हीं पाचों के साथ रहते थे। लम्बे समय से विवाद चल रहा था। बिती रात मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुये थानध्यक्ष नरेन्द्र सिन्हा कहा कि मृतक की पत्नी सुबह पहुंची थी। उनका कहना है कि हत्या सौतेले बेटों ने कर दी है। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। लिखित शिकायत पर पिता की हत्या के आरोप में रत्येन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया जा चुका है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here