महिला की हत्या, नहर से लाश बरामद

0
10848

बक्सर खबर : कोरानसराय पुलिस के उस समय होश उड़ गए जब उसे पता चला कि हत्या कर फेकी गई लाश चुआड़ नहर में देखी गई है। भागी-भागी पुलिस टीम वहां पहुंची। लाश बाहर निकालने पर स्पष्ट हो गया कि महिला की हत्या गला काटकर की गई है। यह लाश कहां से आई और किसकी है। यह पता लगाने के लिए थानेदार नंदन कुमार ने आस-पास के थाने से संपर्क किया। पता चला इटाढ़ी थाना के ओराप निवासी अशोक पांडेय की बेटी पिछले दो दिनों से गायब है।

जिसकी शादी उन्होंने सिकरौल थाना के भखवा लख निवासी राहुल चौबे से की थी। पुलिस ने अशोक पांडेय को पहचान के लिए कोरानसराय बुलाया। वहां पहुंच उन्होंने अपनी बेटी सपना की पहचान की। उनके अनुसार अभी महज 26 वर्ष की थी। वर्ष 2013 में ही उसकी शादी हुई थी। उन्होंने दहेज के कारण हत्या की लिखित शिकायत कोरानसराय थाने में दी है। थानाध्यक्ष ने बताया रविवार की सुबह ही लाश मिली है। उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ससुर प्रयाग चौबे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि सपना का पति राहुल विदेश में नौकरी करता है। जो यहां मौजूद नहीं है। उसकी संलिप्तता की भी जांच हो रही है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here