पावरफुल बनने की तैयारी में भोजपुरी कलाकार

0
2123

बक्सर खबर : भोजपुरी से जुड़े लोकगीत कलाकार जल्द ही पावरफुल बन जाएंगे। इसकी कार्य योजना उन्होंने बना ली है। अब उनका कोई मान मर्दन नहीं कर सकता। न ही किसी जगह कार्यक्रम कर आयोजक राशि की अदायगी में घालमेल करेंगे। अगर कोई ऐसा करता है तो कलाकार एकजुट होकर उसे सबक सिखाएंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को हुई बैठक में दी गई। रामलीला मंच के परिसर में जुटे कलाकारों ने इसके लिए संगठन बनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश स्तर पर बन रहे संगठन का नाम भोजपुरी व्यास कलाकार एकता संगठन रखा गया है। पहली बैठक में इसके अध्यक्ष का चयन किया गया। उपस्थित कलाकारों ने सर्व सम्मति से राधाकृष्ण यादव (रामायण व्यास) को अपना अध्यक्ष चुना।

सदस्यों बताया कि शाहाबाद के चारो जिला के अलावा, पटना, छपरा, गया आदि सभी जगहों पर संगठन का चुनाव संपन्न हो गया है। जिलों की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। सबकी सहमती से कमलबास कुंवर को मार्ग दर्शक एवं मनोज चौबे को संरक्षक चुना गया। सदस्यों ने बताया हमारे कुछ प्रमुख एजेंडे हैं। जैसे कलाकारों को पावरफुल कार्ड बनाकर देना। जो उनके पहचानपत्र की तरह होगा। अगर किसी कलाकार की मौत हो जाती है। तो उसके लिए पांच लाख रुपये का मुआवजा सरकार द्वारा दिलाना। भोजपुरी में फैल रही अश्लीलता पर अंकुश लगाना। इन सभी पर आम सहमती बनी। इस दौरान शिव नारायण यादव, सुरेन्द्र यादव, सत्यनारायण यादव, अशोक मिश्रा, विशाल गगन, विनय मिश्रा, गोपाल यादव, बटेशर यादव, तारकेश्वर सिंह आदि कलाकार बैठक में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here