बायलर फटा, सरकारी कर्मी की मौत

0
2791

बक्सर खबर : पेपर मींट का तेल निकालने के दौरान बायलर फटने जाने के कारण एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घटना धनसोई थाना के दरियापुर गांव की है। घायल रामाशिष मिश्रा को उपचार के लिए पहले इटाढ़ी ले जाया गया। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि मिश्रा पुलिया हाई स्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। किसी को अनुमान नहीं था। ऐसी घटना भी हो सकती है। अपराह्न तीन बजे के लगभग यह हादसा हुआ। अपने खुद के मेंथा प्लांट पर वे देखने गए। तभी अचानक वहां ब्लास्ट हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here