स्वच्छता और शराब बंदी के लिए शहर होगा एकजुट

0
877

बक्सर खबर : रमजान का महीना चल रहा है। इसके समाप्त होते ही ईद आएगी। शहर को पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। इसके तुरंत बाद ही सावन का महीना भी प्रारंभ होगा। शहर के रामरेखा घाट व नाथ घाट पर जल लेने वालों की अपार भीड़ होती है। इससे पहले ही नालों की सफाई और सड़क किनारे प्रकाश का इंतजाम बहुत जरुरी है। यह मुद्दे गुरुवार को अनुमंडल शांति समिति की बैठक में उठे। बैठक में शामिल मुख्य पार्षद माया देवी ने इन प्रस्तावों पर सदस्यों को आश्वस्त किया। यथा शीघ्र नालों की सफाई और इन घाटों तक प्रकाश का उचित प्रबंध करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा हम इन बातों पर पूर्ण ध्यान देंगे। शहर के विकास के लिए जो सुझाव आएंगे। उसपर अमल का भरसक प्रयास किया जाएगा।

विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीकांत पाठक पूर्व विधायक ने सवाल उठाया। शहर के हर मार्ग पर दुकानें बन गई हैं। अवैध कब्जे से कहीं भी पार्किंग की जगह नहीं बची। आए दिन यहां मेला व मुंडन संस्कार आदि होता रहता है। प्रशासन इसके लिए कोई स्थायी हल निकाले। जिसमें कहा गया कि वाहनों को आई टी आई फिल्ड के पास पार्क कराया जाए। इसकी योजना पर अमल के लिए नगर परिषद को कोई ठोस पहल करनी होगी। बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण सुझाव आए। इस बीच एसडीओ गौतम कुमार ने कहा दो महत्वपूर्ण विषय पूरे नगर के सामने हैं। ओडीएफ मुक्ति के लिए सभी को पहल करनी चाहिए। इसके अलावा जितने भी नए पार्षद बने हैं। वे अपने-अपने वार्ड में जनसभा करें। प्रशासन और मीडिया के लोगों का आमंत्रित किया जाए। सभी को शपथ दिलाई जाए। न शराब का सेवन करने देंगे। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानून की मदद भी करेंगे। सभी इस बुराई का अंत होगा। सभी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here