पहुंचे भाजपा नेता प्रेम कुमार, प्रशासन से वार्ता विफल

0
5397

बक्सर खबर : बक्सर पावर हाउस का विवाद राजधानी से लेकर पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार को पटना में राज्यपाल से मिल प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार व सांसद अश्विनी चौबे शाम होते-होते बक्सर आ धमके। इन नेताओं ने यहां भी प्रदर्शन जारी रखा है। विपक्ष के नेता प्रेम कुमार के आगमन के बाद डीएम रमण कुमार व एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे।  धरना समाप्त करने का आग्रह किया। इन नेताओं ने कहा दोषियों को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाता। प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रशासन कल तक क्या कर रहा था? अधिकारियों को इसका जवाब देते नहीं बन रहा था। अंतत: वार्ता विफल रही। जिसके वजह से डीएम रमण कुमार व एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा वहां से वापस चले गए। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल व उससे ज्यादा संख्या में धरना दे रे पार्टी कार्यकर्ता कैंप कर रहे हैं। इस वजह से धरना जारी है। मौके पर जिले के सभी सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता देखे गए। साथ ही वार्ता में सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी भी मौजूद रहे।
भाजपा पर बढ़ रहा है धरना तोडऩे का दबाव
बक्सर : होली का त्योहार सामने है। रविवार की शाम होलिका दहन होना है। ऐसे में शहर का जाम शहर वासियों ही नहीं पूरे जिले के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आप सभी को बिजली विभाग एवं भ्रष्ट प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए। लेकिन, सड़क से हट जाना चाहिए। क्योंकि इससे आम-जीवन प्रभावित हो रहा है। बढ़ते दबाव को देखकर विपक्ष के नेता प्रेम कुमार, सांसद अश्विनी चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार नाथ तिवारी धरना स्थल से दूर हट आपस में मंत्रणा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : – क्यों हुआ विवाद, कौन है जिम्मेवार 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here