ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत, दो गंभीर

0
2814

बक्सर खबर : ट्रैक्टर के चपेट में अाने से तीन किशोर बुरी तरह घायल हो गए। उनमें से एक सागर वर्मा (15) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अन्य दो राहुल यादव (14) व नारायण रवानी (15) को गंभीर चोट आई है। तीनों ब्रह्मपुर के रहने वाले हैं।

पूछने पर पुलिस ने बताया नारायण रवानी का एक पैर बुरी तरह कुचल गया है। उसे तत्काल पटना रेफर किया गया है। यह तीनों बाइक से सवार हो हाई स्कूल रोड में जा रहे थे। यह मार्ग सकरा है। रास्ता खराब होने की वजह से बाइक पलट गई। तीनों सड़क पर गिरे। इतनें में पीछे से आ रहा ट्रैक्टर सागर वर्मा के उपर चढ़ गया। नारायण का पैर भी उसकी चपेट में आ गया। तीसरे किशोर राहुल यादव की हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना शनिवार की शाम साढ़े सात बजे के लगभग हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here