नन्हें वैज्ञानिकों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

0
346

बक्सर खबरः हेरिटेज स्कूल अहिरौली में विज्ञान सह सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय निदेशक प्रदीप कुमार पाठक तथा प्रेसीडेंट प्रेम कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के कई आधुनिक तकनीक पर आधारित माॅडल का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी को अभिभावकों के अलावे शहर के गणमान्य व्यक्तियों डाॅ. प्रवीण तिवारी, जयप्रकाश मिश्र, ईं. आनंद कुमार मिश्रा, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. राजीव रंजन आदि ने प्रेरित करते हुए जज की भूमिका निभाई। बच्चों के वैज्ञानिक सोच के समुचित प्रदर्शन के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्राचार्या सुषमा पाठक एवं निदेशक प्रदीप पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रदर्शनी में शामिल होनेवाले बच्चों में मिहिर, मानस, शलाहुद्दीन, अमन, अंकित, हर्षित, स्वेच्छा, दीक्षा, राज, प्रभात, आकांक्षा, निशा, प्रीति, अंजली, सत्यम, पूजा, सोनाली, स्वपनील, रितेश, आलोक, स्वाती, प्रगति, साक्षी, रूद्र के नाम शामिल है। कार्यक्रम में रोहित, आशीष, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here