दहेज के लिए नव व्याहता की हत्या

0
2208

बक्सर खबर : दहेज की बली बेदी पर एक और बेटी कुर्बान हो गयी है। सुमन देवी(25)  जिनकी शादी डुमरांव थाना के नेनुआ गांव निवासी मंतोष चौधरी के साथ हुयी थी। शनिवार से ही वह लापता है। उसके भाई सुनील चौधरी ने रविवार को डुमरांव थाने की इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी है। कुल दस लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। ब्रह्मपुर थाने के उधुरा गांव के रहने वाले सुनील ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले बाइक, सोने की चैन आदि की मांग कर रहे थे। उसकी दो बहनों की शादी पिछले वर्ष मई माह में एक ही परिवार के दो भाइयों से हुई थी। दूसरी बहन कुसुम कुमारी पिछले एक माह से पति रामजी चौधरी द्वारा प्रताडि़त किए जाने की वजह से मायके में रह रही है। सुमन को भी तंग किया जा रहा था। उसको विश्वास था कि सबकुछ ठिक हो जाएगा। लेकिन उसकी हत्या कर इन लोगों ने लाश को ठिकाने लगा दिया है। पुलिस का कहना है कि लाश नहीं मिली है। ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। इस लिए अभी कुछ कहा भी नहीं जा सकता। पूरा मामला क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here