ट्रक में जा घूंसे तीन बैंक कर्मी, खतरे में जान

0
1393

बक्सर खबर : तेज रफ्तार में बाइक से बक्सर लौट रहे तीन बैंक कर्मी ट्रक से जा भीड़े। दुर्घटना राजपुर-बक्सर मार्ग पर बेचनपुरवा गांव के पास हुई। रात साढ़े आठ बजे के लगभग हुए हादसे की तत्काल सूचना मुफस्सिल थाना के गश्ती दल को मिली। सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पूछताछ में पता चला कि वे तीनों सवार मध्य ग्रामीण बैंक मनोहरपुर के कर्मचारी हैं। जिसमें संजीत कुमार शाखा प्रबंधक पटना, विनोद कुमार राम (27) बहेरी बलिया, शिव प्रसाद नया बाजार बक्सर, शामिल हैं। इसमें सर्वाधिक चोट विनोद कुमार को आई है। संभवत: वही बाइक चला रहे थे। थानाध्यक्ष रविकांत सिंह ने बताया कि यह तीनों बाइक से बक्सर लौटने के क्रम में दुर्घटना के शिकार हो गए। मैं स्वयं इनको लेकर अस्पताल गया था। विनोद की चोट गहरी है। वैसे सभी घायल खतरे से बाहर हैं। ऐसा डाक्टरों ने बताया। वहीं कुछ सूत्रों ने बताया कि घायल विनोद राम पूर्व विधायक श्यामप्यारी देवी का दामाद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here