कुख्यात मालिक यादव को पुलिस ने दबोचा

0
1100

बक्सर खबर : नावानगर पुलिस के लिए सर दर्द बने कुख्यात अपराध कर्मी मालिक यादव उर्फ सुमेर सिंह को पुलिस ने दबोच लिया है। मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे तीन थानों की पुलिस ने इसे संयुक्त कार्रवाई में दबोच लिया। पांच वर्ष पहले पूर्व प्रधानाध्यापक विश्वनाथ सिंह की हत्या करने वाला मालिक यादव तब से फरार चल रहा था। इसे आथर मध्य विद्यालय से दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि इसकी मां उक्त विद्यालय में सचिव हैं। यह अपराधी उसी विद्यालय में मंगलवार को पहुंचा था। पुलिस को सूचना मिली। मौके पर इसे घेर लिया गया। पुलिस को आते देख वह भागने के फिराक में था। लेकिन, स्कूल के कार्यालय से बाहर नहीं निकल पाया। तभी उसे दबोच लिया गया। इसने स्वीकार किया है कि जून 2012 में प्रधानाध्यापक की हत्या में वह शामिल था। मालिक यादव से पहले इस हत्या में शामिल अन्य गिरफ्तार अभियुक्त फिलहाल जमानत पर बाहर आ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here