खिचड़ी मेला में लाखों ने किया गंगा स्नान

0
737

बक्सर खबर : मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से शहर पट गया। सुबह चार बजे से ही गंगा स्नान का सिलसिला प्रारंभ हो गया। अहले सुबह इतनी भीड़ कहां से आ गयी। इसका उल्लेख करना यहां उचित है। क्योंकि शुक्रवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का शहर में आना प्रारंभ हो गया था। पूरी रात घाट किनारे बैठ तपस्या करने वाले लोग व श्रद्धालु प्रथम स्नान कर्ता बने। ऐसा जन सैलाब घाटों पर दिखा कि देखने वाले दंग रह गए। भारतीय संस्कृति में रचे- बसे लोग ठंड को चुनौती देते दिखे। वैसे ही बक्सर के प्रमुख मेले में एक खिचड़ी मेला अपने वैभव के लिए जाना जाता है।
धन्य है बक्सर नगरी
बक्सर : बिहार और उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से यहां भिक्षा मांगने वाले भी पहुंचे थे। सितामढ़ी के महादेव ने बताया हम लोग खिचड़ी मेले के एक सप्ताह पहले ही यहां पहुंच जाते हैं। यह के लोग बहुत अच्छे हैं। रुपये पैसे तो कम देते हैं। पर अन्न, दाल, आलू इतना दे देते हैं कि हमारे परिवार के लिए महीनों का राशन जमा हो जाता है। धन्य है प्रभु श्रीराम की नगरी। यह दान बडे लोगों का नहीं। उन गांव वालों का है। जो घर से ही दान के लिए अन्न लेकर निकलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here