मानव श्रृंखला के लिए जदयू ने कसी कमर

0
292

बक्सर खबर : नशा मुक्ति के खिलाफ बिहार इतिहास गढऩे जा रहा है। इक्कीस जनवरी को पूरे प्रदेश में मानव श्रृंखला बनायी जाएगी। सरकार का प्रयास है कि बिहार विश्व कीर्तिमान बनाए। राज्य के इस अभियान में जदयू कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व ने लिया है। अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें प्रदेश के संगठन सचिव कमलेश सिंह उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष रामव्यास सिंह कुशवाहा ने सभी सदस्यों से आग्रह किया। आप गांव-गांव के कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़े। यह कार्यक्रम पूरे बिहार का है। इसमें हमें जोश से जुट जाना है। बाइपास रोड स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान कमलेश सिंह, बबन सिंह, रामदयाल सिंह कुशवाहा, दिनेश सिंह आदि ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here