केन्द्रीय जेल में कैदी ने लगाई फांसी

1
4906

बक्सर खबरः पत्नी के बेवफाई से तंग आकर कैदी ने फांसी लगा ली। घटना नगर थाना रविवार दोपहर 1ः30 बजे केन्द्रीय जेल के सेल नम्बर पांच की है। जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बक्सर खबर को बताया कि जिस समय घटना घटी उस समय कैदी दो वार्डन के नेतृत्व में खाना खा रहे थे। उसी दौरान यह से अपने सेल की तरफ गया। जब कुछ देर तक नही आया तो वार्डन ने जाकर देखा तो वह छत से लटका हुआ है। इसकी सूचना मुझे मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उससे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अरोड़ा ने बताया कि मृतक कैदी शिव शंकर सिंह(35) पिता सर्वानंद सिंह भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव का रहने वाला है। वहां आपसी-विवाद में कांड संख्या 169/09 में आजीवन कारावास काट रहा है।

चार माह पूर्व यहां से आरा जेल गया था। वहां तीन दिन पूर्व वापस आया है। वहां से जानकारी मिली है कि इस पर एक जुबेनाइल मामला था। उसी में इसे यहां लाया गया था। जों तीन दिन पहले फिर बक्सर आया था। मृतक के सेल से एक सुसाइड़ नोट मिला है। जिसमें अपनी पत्नी की दुसरी शादी कर ली है। जिससे वह आत्म हत्या कर रहा है। अरोड़ा ने बताया कि इसकी पत्नी ने इसको सजा होने के बाद तलाक फाइल की थी। उसमें यह कोर्ट में पेश हुआ था। लेकिन कुछ दिन पूर्व आरा कोर्ट में पेशी के दौरान वह भाग गया था। अपने ससुराल पहुंचा था। पर जब उसे पता चला कि उसने दुसरी शादी कर ली है। तो अगले दिन आत्मसर्मपण कर दिया। जिसके बाद फिर उसे आरा से यहां भेज दिया गया। सुसाइड़ नोट में उसने आग्रह किया है कि उसका दाहसंस्कार उसका बड़ा भाई करेगा। घटना की सूचना के बाद सदर एसडीपीओ शैशव यादव व एसडीओ कुमार गौतम ने पहुंच कर सेल की जांच तथा सुसाइड़ नोट जब्त किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here