एवीबीपी नावानगर के प्रखंड संयोजक बने हेमंत व सदस्य बने रूपेश

0
214

बक्सर खबरः सोमवार को एवीबीपी कार्यकताओं ने विवेकानंद स्वामी जी पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम नावानगर के मनरेगा भवन सभागार में किया गया। जिसमें स्वामी जी के तैल्यचित्र पर छात्रों ने पुष्प् अर्पित किया। कार्यक्रम में बोलेते हुये जिला संयोजक दीपक कुमार यादव ने कहा कि स्वामी जी नाम के लिए किसी के माहताज नही है। उनका आदर्श हर घर-घर,जाती-धर्म के बीच में है। छात्रों का जीवन बिना उनके आदर्श पथ पर चले सफल होना संभव नही है। वो महज 100 युवको के साथ समृद्ध भारत का सपना सजाया। आज हर युवा को कर्तव्य बनता है कि उनके सपनो को पुरा कर समृद्ध भारत का निर्माण करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख राहुल कुमार विद्यार्थी ने की। गोष्ठी के बाद नावानगर में नयी कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें प्रखंड संयोजक हेमंत कुमार, जबकि प्रखंड सह संयोजक मुकेश कुमार, संजित कुमार, विशाल कुमार,सत्यम कुमार, बिहारी सिंह, दीपक कुमार सिंह बने। वही कार्यसमिति रूपेश कुमार बने। इस मौके पर आर्दश कुमार तिवारी, वेद प्रकाश, विपुल कुमार सिंह, सहित दर्जनों छात्र युवा कार्यकर्ता मौजमद थे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here