पंडित दीपनरायण द्विवेदी के नाम हुआ पुस्तकालय

0
501

बक्सर खबर : इटाढ़ी प्रखंड के पिथनी में स्थित पुस्तकालय अब पंडित दीप नरायण द्विवेदी के नाम होगा। इसके लिए भारतीय पुस्तकाल कार्यकारिणी की बैठक पिछले दिनों हुई। जिसकी अध्यक्षता लक्ष्मण द्विवेदी ने की। सर्व सम्मति से इसका नाम बदलने साथ ही यहां कम्प्यूटर, पत्रिका, समाचार पत्र एवं आधुनिक साहित्य की पुस्तके मंगाने के लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। पंडित द्विवेदी जिले के इकलौते चुणामणी पुरस्कार विजेता विद्वान थे। इस नेक पहल के लिए पुस्तकाल समिति के सदस्यों को सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी, कामेश्वर पांडेय प्रदेश सचिव, रामप्रसन्न द्विवेदी प्रवक्ता, राजनरायण पांडेय जदयू उपाध्यक्ष, शिवाकांत मिश्र, शेषनाथ यादव राजद अध्यक्ष, रामव्यास सिंह जदयू जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रुप से बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here